Digital Dopamine Detox – मानसिक गुलामी से आज़ादी का रास्ता
जब आप स्क्रीन छोड़ते हैं, तभी जीवन से जुड़ते हैं। आपके हाथ में मोबाइल नहीं, आपका दिमाग़ बंधक है! 👉 क्या आप दिन में 100+ बार मोबाइल चेक करते हैं? 👉 क्या हर 5 मिनट में WhatsApp या Instagram खोलते हैं? 👉 क्या आपको खाली बैठना अब "boring" लगता है? अगर हाँ , तो जान लीजिए – आपका दिमाग़ Dopamine Hijack का शिकार हो चुका है। 🧪 Dopamine क्या है और क्यों ज़रूरी है? Dopamine एक neurotransmitter है जो हमें "अच्छा लगने" का अहसास कराता है। जब हम सोशल मीडिया नोटिफिकेशन, वीडियो, या शॉपिंग करते हैं – Dopamine रिलीज़ होता है। समस्या तब शुरू होती है जब हम बार-बार और जल्दी-जल्दी Dopamine की खुराक मांगने लगते हैं। 21वीं सदी में मोबाइल और इंटरनेट ने हमें सुविधाएं दी हैं – जानकारी, कनेक्शन और एंटरटेनमेंट। पर इसके पीछे छिपा है एक बड़ा मानसिक जाल — डोपामिन का अत्यधिक स्त्राव । आज ज़्यादातर लोग एक मिनिट भी बिना स्क्रीन के नहीं रह सकते। सुबह उठते ही WhatsApp, Instagram, YouTube खोलना, दिन भर नोटिफिकेशन चेक करते रहना, और रात को मोबाइल देखकर सो जाना – यह आज की डिजिटल लत बन...